पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने विश्वविद्यालय के पाँच पूर्व छात्रों को तीन साल पहले हुई एक हत्या के मामले में मौत की सज़ा सुनाई है. छह अन्य लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा दी गई है.
राजधानी ढाका के जहांगीरनगर विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र ज़ुबैर अहमद की मौत चाक़ू से किए गए कई हमलों की वज़ह से हुई थी.
उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि ये हत्या राजनीतिक कारणों से की गई थी और ये हत्या पूर्व-नियोजित थी.
ज़ुबैर की हत्या के समय सभी अभिुयक्त छात्र संगठन \'छात्रो लीग\' के सदस्य थे. छात्रो लीग बांग्लादेश की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी अवामी लीग का छात्र संगठन है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.