पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जहानाबाद में दिनदहाड़े बैंक पीओ की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जहानाबाद-अरवल. ड्यूटी पर जा रहे बैंक ऑफ बड़ौदा अरवल ब्रांच के मैनेजर आलोक चंद्रा को सोमवार की सुबह तकरीबन पौने नौ बजे अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। ईमानदार छवि के करीब 32 साल के आलोक ने पिछले साल 10 अप्रैल को ही अहमदाबाद से ट्रांसफर होकर यहां ज्वाइन की थी। उन्होंने बैंक में कई तरह के फर्जीवाड़े पकड़े और आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने गव्य विकास के लोन व सीएसपी सेंटर आवंटन में भारी गड़बड़ी पकड़ी थी और बिचौलियों पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। माना जा रहा है कि इन्हीं में शामिल किसी आरोपी ने आलोक की हत्या कराई है।  आलोक रविवार की छुट्टी के बाद अपने पैतृक गांव नवादा के वारिसलिगंज थाने के कुटरी गांव से अपनी बुलेट बाइक से ड्यूटी पर अरवल जा रहे थे।

 

 

 

आलोक ने तीन सीएसपी को करा दिया रद्द, दलालों पर रोक लगाई 
- आलोक के आने से पहले बैंक में लूट मची थी। उन्होंने इसपर चोट की। बैंक में गबन व फर्जी लोन के मामले पकड़े। इससे दलालों को भारी नुकसान हुआ । शहर के तेलपा में सीएसपी सेन्टर खोलने की अनुमति थी, पर उसे गलत तरीके से महेन्दिया में चलाया जा रहा था। बैंक से 37 लाभुकों के लाखों गबन के आरोप में सीएसपी संचालक दीपक शर्मा पर केस हुआ। दीपक द्वारा संचालित 3 सीएसपी को बंद करा दिया गया था।  दीपक जमानत पर है, जबकि उसकी पत्नी और भाई फरार हैं। कोर्ट में भी आलोक ने इनके खिलाफ गवाही दी थी।  

 

 

 

खबरें और भी हैं...