- Hindi News
- National
- Ranchi News Bank Strike Bank Employees Will Strike On March 27 To Protest Against The Merger
बैंक हड़ताल... विलय के विरोध में 27 मार्च को हड़ताल करेंगे बैंक कर्मचारी
रांची | एक बार फिर हड़ताल के कारण महीने के अंत में बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन 27 मार्च को बैंकों के महाविलय के विरोध में हड़ताल पर जाएंगी। ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि 1 अप्रैल 2020 से बैंकों का विलय प्रभावी होने से 27 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जगह अब मात्र 12 बैंक ही रह जाएंगे। बुधवार को केन्द्र सरकार की कैबिनेट द्वारा दस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय के निर्णय के साथ ही गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। सरकार के इस कदम से झारखंड में 721 बैंक शाखाओं के ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ेगी और उन्हें पासबुक, एटीएम व चेक बुक बदलनी होगी। क्योंकि आईएफसी कोड बदल जाएगा।