- Hindi News
- National
- Ranchi News Banna Gupta Will Not Shift To The Residence In Which Sudesh Mahato Lived
उस अावास में शिफ्ट नहीं करेंगे बन्ना गुप्ता, जिसमें सुदेश महतो रहते थे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता अब कांके रोड स्थित पूर्व मुख्य सचिव अावास में नहीं शिफ्ट नहीं करेंगे। बन्ना गुप्ता अब डोरंडा स्थित एफ टाइप, 19 सेट स्टाफ क्वार्टर नंबर 5/19 में रहेंगे। भवन निर्माण विभाग ने इसकी संशोधित अधिसूचना जारी की है। बन्ना गुप्ता से पहले डोरंडा स्थित इस अावास में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री राज पालिवार रहा करते थे। उनके ही नाम यह अावास आवंटित था। इससे पूर्व 14 फरवरी को भवन निर्माण विभाग ने कांके रोड स्थित पूर्व मुख्य सचिव अावास को बन्ना गुप्ता के लिए आवंटित किया था। इसी अावास में अाजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो रहा करते थे। सुदेश को इस अावास से बेदखल करते हुए सेक्टर तीन स्थित एफ-32 अावास आवंटित किया गया था। हालांकि अभी कांके रोड स्थित पूर्व मुख्य सचिव अावास को फिर से सुदेश कुमार महतो को आवंटित नहीं किया गया है। इस अावास को खाली रखा गया है।
विधायक सीपी सिंह के पास दो आवास पर अब तक एक भी खाली नहीं किया
रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह के पास डिप्टी पाड़ा स्थित दो अावास थे। पुराना वाणिज्य कर अायुक्त अावास और पुराना मुख्य अभियंता कार्यालय भवन। इन दोनों अावासों को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को आवंटित किया गया है। लेकिन इन दोनों अावासों में अब तक रामेश्वर उरांव और जगरनाथ महतो में से कोई भी नहीं गए हैं। सीपी सिंह अभी भी डिप्टी पाड़ा स्थित पुराने अावास में ही रह रहे हैं। मालूम हो कि 14 फरवरी को जारी अधिसूचना के मुताबिक सीपी सिंह को सेक्टर तीन स्थित एफ-1 अावास आवंटित किया गया है। लेकिन उन्होंने अब तक उस आवास में शिफ्ट नहीं किया है।
राज्यसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा अावास अावंटन
इधर, सत्ता के गलियारे में अावास अावंटन को राज्यसभा चुनाव से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। कांके रोड स्थित पूर्व मुख्य सचिव अावास को खाली रखना, सीपी सिंह के पुराने अावासों में राज्य सरकार के दो-दो मंत्रियों का अब तक गृह प्रवेश नहीं होने के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।