पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचेन्नई. तमिलनाडु के राज्यपाल ने महिला पत्रकार के गाल छूने पर हो रहे विवाद के बाद माफी मांग ली है। महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल की इस हरकत का विरोध किया था। जिसके बाद राज्यपाल ने लिखित में माफी मांग ली। माफी में उन्होंने कहा कि पत्रकार के गाल छूने के दौरान उनके मन में कोई गलत भावना नहीं थी। बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित विवादों में आ गए थे। 'डिग्री के लिए सेक्स' मामले में फंसी आरोपी महिला ने बयान दिया था कि उसके राज्यपाल से अच्छे संबंध हैं। इस पर सफाई देने के लिए राज्यपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुरोहित की एक हरकत से लोग सकते में आ गए। एक महिला पत्रकार के सवाल का जवाब देने के बजाय उन्होंने उसके गाल को सहला दिया। अब महिला पत्रकार ने टि्वटर पर अपनी भड़ास निकाली है। उसने कहा कि घर जाकर उसने कई बार चेहरा धोया था। घटना के बाद क्या बोली महिला पत्रकार...
- राज्यपाल के ऐसा करने के बाद महिला पत्रकार लक्ष्मी सुब्रमण्यम ने टि्वटर पर इस हरकत का विरोध किया है।
- इसके साथ ही उन्होंने एक मैगजीन के लिए आर्टिकल भी लिखा। इसमें राज्यपाल के ऐसा करने को दुखद और गलत बताया है।
- उन्होंने ट्वीट किया- मैंने अपना चेहरा कई बार धोया, लेकिन मैं इस भाव से छुटकारा नहीं पा रही। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मैं काफी गुस्से में हूं। ये हो सकता है आपके लिए प्रोत्साहन का तरीका और दादाजी जैसा रवैया हो, लेकिन मेरे लिए आप गलत हैं। ये अव्यवहारिक रवैया है। किसी भी अंजान को उसकी सहमति के बिना छूना, खास तौर से महिला को, ये गलत है।
क्या है डिग्री के लिए सेक्स का मामला?
- ये मामला तमिलनाडु के अरुप्पूकोट्टई के देवांग आर्ट कॉलेज का है।
- यहां महिला लेक्चरर पर आरोप है कि उन्होंने कॉलेज की लड़कियों को ज्यादा नंबर और पैसे के लिए कुछ अफसरों के साथ एडजस्ट करने की सलाह दी थी।
- हालांकि वह इन आरोपों से इनकार कर रही हैं। इसके बाद एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें लेक्चरर ने राज्यपाल से अपने संबंधों का हवाला भी दे रही है। राज्यपाल ने इसी बात पर सफाई देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.