बार्सिलोना ने इनिएस्ता को सम्मानित किया
बार्सिलोना ने इनिएस्ता को सम्मानित किया
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 34 वर्षीय इनिएस्ता क्लब से तब जुड़ थे जब वह केवल 12 वर्ष के थे और 2002 में उन्होंने सीनियर टीम के लिए अपना पहला मैच खेला।
शुक्रवार को हुए इस समारोह में टीम का कोचिंग दल, क्लब के पूर्व अधिकारी, इनिएस्ता का परिवार और उनके पूर्व साथी खिलाड़ी सैमुअल एटो एवं जावी हर्नांदेज मौजूद थे। इनके अलावा एनबीए खिलाड़ी पाउ एवं मार्क गसोल भी समारोह में उपस्थित रहे। कुल 300 लोगों को इस समारोह में बुलाया गया।
पत्रकार जॉर्डी इवोल्वे ने समारोह के होस्ट की भूमिका निभाई। उन्होंने सर्जियो बुस्क्वेट्स, जावी, एटो, जेरार्ड पीके, जॉडी एवं अन्य खिलाड़ियों को मंच पर बुलाकर माइर्कोफोन दिया और इन खिलाड़ियों ने इनिएस्ता की महानता का बखान किया।
इनिएस्ता ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए कुल 32 खिताब जीता, जिनमें 2017-18 का कोपा डेल रे और ला लीगा खिताब भी शामिल हैं।
--आईएएनएस