जापान के क्लब से जुड़ेंगे बार्सिलोना के दिग्गज इनिएस्ता
जापान के क्लब से जुड़ेंगे बार्सिलोना के दिग्गज इनिएस्ता
इनिएस्ता ने एक सप्ताह पहले घोषणा की थी कि इस सत्र के अंत में वह बार्सिलोना से अलग हो जाएंगे।
समाचार एजेंसी एफे ने स्पोर्ट्स होची के हवाले से बताया कि इनिएस्ता रूस में होने वाले फीफा विश्व कप के बाद क्लब के साथ करार कर सकते हैं जबकि क्लब अगले सप्ताह इसकी घोषणा कर सकता है।
क्लब के प्रवक्ता ने हांलाकि, इस खबर पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है।
इनिएस्ता के क्लब से जुड़ने की अफवाह 8 मई से ही फैल रही है लेकिन क्लब के सूत्रों ने कहा कि वह जापान की मीडिया में मौजूद इस प्रकार की खबरों से आश्चर्यचकित हैं।
विसेल कोबे से डेनमार्क के महान खिलाड़ी माइकल लौड्रप खेल चुके हैं।
--आईएएनएस