पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में घुसा भालू, ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए बिलासपुर से दवा आई तब पकड़ा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर.   शहर के फुंदुरडिहारी मोहल्ले में बुधवार को जंगल से भटक कर आए एक भालू को पकड़ने वन विभाग को पूरे दिन जमकर मशक्कत करनी पड़ी। भालू एक घर के पीछे बाड़ी में जाकर छिप गया था। यहां उपलब्ध ट्रैंक्यूलाइज गन की दवा नहीं होने से पहले उसे बाड़ी में ही तार का घेरा लगाकर पिंजरे लगाए गए और बिलासपुर के अचानकमार अभयारण्य से ट्रैंक्यूलाइज करने दवा मंगाई गई।

 

इसी बीच शाम को वहां से दवा पहुंचने से एक घंटे पहले ही भालू वन विभाग के घेरे को तोड़कर बाहर आ गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बहरहाल शाम को बिलासपुर से दवा पहुंची तो दो कोशिशोंं के बाद भालू को ट्रैंक्यूलाइज कर काबू में किया जा सका। भालू को अब तैमोर पिंगला अभयारण्य में ले जाकर छोड़ा जाएगा। उसे पकड़ने में 12 घंटे से ज्यादा समय लग गया।

 

अधिकारी दिन भर डटे रहे
सुबह भालू के शहर में घुसने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह एसपी सदानंद कुमार, जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधी, डीएफओ प्रियंका पांडेय, एडिशनल एसपी आरके साहू, एसडीएम अजय त्रिपाठी, सीएसपी आरएन यादव सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। एसपी ने पूरे इलाके का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। 

खबरें और भी हैं...