पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News Barwala And Nearby People Sitting On Dharna To Protest Against Jalauli Toll Plaza

जलौली टोल प्लाजा के विरोध में धरने पर बैठे बरवाला और आसपास के लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर ट्रॉली, लाइट मोटर व्हीकल का 15 से 25 रु.
में डेली पास बनाया जाएगा


पंचकूला-यमुनानगर हाईवे (एनएच-7) पर जलौली गांव के पास बनाए गए टोल प्लाजा के शुरू होने के साथ ही विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को हाईवे किनारे बरवाला और उसके आसपास के गांव में रहने वाले लोग धरना देने के लिए पहुंच गए। दूसरी ओर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की ओर से एनएचएआई के अफसरों के साथ मीटिंग की गई। जिसमें 20 किमी. कैटेगरी के अलावा 10 किमी. कैटेगरी का रेट, डेली पास और लाइट वेट मोटर व्हीकल के लिए पास बनाने पर हामी भर दी गई।

बड़ी बात यह है कि टोल के लिए अपनी जमीन देने वाले जलौली और नग्गल गांव में रहने वाले लोगों को फ्री आना-जाना भी हो सकता है। असल में बरवाला, रायपुररानी, सहित दर्जनों गांवों के लोग हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को इस बारे में शिकायत दे चुके हैं। जिसमें कहा गया है, कि टोल के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों का टोल माफ होना चाहिए। जबकि ट्रैक्टर ट्राॅली को फ्री किया जाना चाहिए।

जिस पर गुप्ता की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद सोमवार को मीटिंग की गई।

10 किमी. तक 150 रु. में मंथली पास की तैयारी

विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने एनएचएआई के अफसरों के साथ मीटिंग की। जिसके बाद तय किया गया कि एनएचएआई ने तय किया था कि टोल प्लाजा के 20 किमी. के दायरे में रहने वाले लोगाें का 365 रुपए मंथली पास बनाया जाएगा। लेकिन अब तय किया गया है कि टोल प्लाजा से 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का 150 रुपए में मंथली बनेगा। यानी 5 रुपए रोज के हिसाब से देने होंगे। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली और लाइट मोटर व्हीकल को भी छूट दी गई है। जिसमें 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का 15 से 25 रुपए के हिसाब से डेली पास बनाया जाएगा। जिसमें वाहन मालिक का 10 किलोमीटर के दायरे का आईडी होना चाहिए। गुप्ता ने बताया कि टोल प्लाजा को नग्गल और जलौली गांव की जमीन पर बनाया गया है। एेसे में इन गांव में रहने वाले लोगाें को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इन गांव के लोगों के लिए बात की गई है। जिसमें तय किया जा रहा है कि जलौली और नग्गल गांव के लोगों को टोल पर कोई भुगतान ही न करना पड़े। इसके लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट ऑफिस ने हेड आॅफिस में बात करने के लिए कहा है।

पास और नए रेट जल्द लागू कर दिए जाएंगे

इस मीटिंग में लोगों की परेशानी को लेकर बात की गई थी। जिसके बाद यहां आसपास के सभी गांवों को फायदा मिल जाएगा। एनएचएआई की ओर से इस नए रेट, पास को जल्द से जल्द लागू कर दिया जाएगा।
ज्ञानचंद गुप्ता, विधानसभा स्पीकर

सोमवार को हाईवे किनारे बरवाला और उसके आसपास के गांव के लोग टोल के विरोध में धरना देने पहुंच गए।

बोले- खेतों में जाने के लिए टोल देना पड़ रहा

बतौड़ गांव में रहने वाले संदीप राणा ने बताया कि आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि अब तो लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है, कि जब घर ट्रैक्टर लेकर खेतों में जाना होता है, तो सबसे पहले घर से राेज रुपए लेकर आने पड़ते हैं। रोज घर से ट्रैक्टर में आने जाने पर परेशानी रहती है। ज्यादातर लोगों की दुकानें और काम बरवाला में हैं। 10 किलोमीटर के दायरे में टोल टैक्स को खत्म किया जाना चाहिए। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली को माफ किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय लोगों के टोल से एक से दूसरी तरफ खेत हैं और खेत में किसानों का आना जाना लगा रहता है।

खबरें और भी हैं...