पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अग्रसेन भवन में बसंत मेला आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा द्वारा तीन दिवसीय बंसत मेले का आयोजन किया जा रहा है। अग्रसेन भवन में लग रहे बंसत मेले का उद््घाटन सुबह 10.30 बजे पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव करेंगी। बसंत मेले में 50 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में मारवाड़ी महिला मंच की रूपा अग्रवाल और नीरा बथवाल ने बताया कि मेले में हैदराबाद, चक्रधरपुर, जमेशदपुर, पटना, कोलकाता, बोकारो, फुसरो, गिरीडिह समेत कई जगहों की की महिला उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इन स्टॉलों में महिलाएं अपनी देखरेख में बनाए गए हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में प्रवेश शुल्क पांच रुपए रखा गया है। मेला सुबह साढे दस बजे से लेकर शाम सात बजे तक अाम लोगों के लिए खुला रहेगा। मेले में युवतियों और महिलाओं के लिए कलात्मक परिधान, इम्ब्रायडरी वर्क, लेस वर्क, चिकन वर्क, ट्रांसफर वर्क के परिधान उपलब्ध होंगे। इसके अलावा सजावट के सामान, श्रृंगार की सामाग्रियां, कलात्मक बेडशीट, टेबुल कवर, बड़ी, मुंगौड़ी, पापड़, अचार, मुरब्बे, शरबत और खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे।
खबरें और भी हैं...