पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Basant Mela Of Indian Marwari Women39s Conference From Today In Agrasan Bhavan

भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का बसंत मेला अाज से अग्रेसन भवन में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा की ओर से तीन दिवसीय बसंत मेला अाज से शुरू हाे रहा है। यह मेला 15 मार्च तक अग्रसेन भवन, अपर बाजार चलेगा। मेले में हैदराबाद, चक्ररधरपुर, जमशेदपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, कोलकाता, बोकारो, फुसरो, गिरिडीह अादि जगहों से अाई महिला उद्यमियों के 50 स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों में महिलाएं अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेगी। इसमें महिलाओं के कलात्मक परिधान, एंब्रायडरी वर्क, एप्लीक वर्क, लेस वर्क, चिकन वर्क और ट्रांसफर वर्क मिलेंगे। वहीं, सजावट व श्रृंगार सामाग्रियों, कलात्मक बेडशीट, टेबल कवर शामिल हैं। महिलाओं द्वारा अपने घरों में बनाई गई बड़ी, मंुगोड़ी, पापड़, अचार, मुरब्बे अादि खाद्य सामग्रियां भी उपलब्ध रहेंगे। मंच की अध्यक्ष उषा किरण टिबड़ेवाल ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य पारिवारिक वातावरण में समाज की उद्यमी महिलाओं के उत्पादों का प्रचार व बिक्री कला का विकास करना है। आयोजित कार्यक्रम में रूपा अग, अंशु अनुरी, मंजू लहिया, अलका सरावगी, नीरा बतवाल, रीना, अनु पोद्दार, बीना बुबना, सरिता अग्रवाल, नैना मीर, रीता केडिया, उर्मिला पडिया, प्रीति पोद्दार, सुशीला अग्रवाल उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं...