पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 के 51वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से हरा दिया। मैच में हैदराबाद की टीम को जीतने के लिए 219 रन का टारगेट मिला था, जवाब में वो 204 रन ही बना सकी। सनराइजर्स की टीम ना केवल ये मैच हार गई बल्कि उसके बॉलर बासिल थम्पी के लिए तो ये मैच ऐसे बुरे सपने जैसा साबित हुआ, जिसे वे आसानी से नहीं भूला पाएंगे। दरअसल थम्पी अब IPL हिस्ट्री के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले बॉलर बन गए हैं। 4 ओवरों में लुटा दिए 70 रन...
- इस मैच में हैदराबाद की टीम ने बासिल थम्पी को अपने सबसे किफायती बॉलर भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में खेलने का मौका दिया था, लेकिन वे एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम करा बैठे।
- बासिल थम्पी ने मैच में 4 ओवरों में 17.50 की इकोनॉमी से 70 रन लुटा दिए। इतने रन लुटाने के साथ ही थम्पी के नाम एक IPL मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बेंगलुरु के बैट्समैन ने उनकी बॉल पर 5 चौके और 6 छक्के लगाए।
- इससे पहले ये रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम पर था, जिन्होंने IPL 2013 में सनराइजर्स टीम से खेलते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में 4 ओवरों में 66 रन लुटा दिए थे।
- इस मैच को जीतने के साथ ही बेंगलुरु की टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवीं पोजिशन पर पहुंच गई है। 13 मैचों में उसके 12 प्वाइंट्स हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को उसने बरकरार रखा है।
- बेंगलुरु की टीम का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ 19 मई को होगा। उधर हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
मैच समरीः
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 218/6 (डिविलियर्स- 69 रन, अली- 65 रन, ग्रैंडहोम- 40 रन)
सनराइजर्स हैदराबाद- 204/3 (विलियम्सन- 81 रन, मनीष- 62* रन)
MoM- एबी डिविलियर्स ने 69 रन (39 बॉल)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.