बास्तब रॉय बने ईस्ट बंगाल के कोच
बास्तब रॉय बने ईस्ट बंगाल के कोच
क्लब ने आई-लीग का खिताब जीतने में असफल रहने के बाद खालिद जमील को कोच के पद से बर्खास्त कर दिया था और तब से ही यह पद खाली पड़ा हुआ था।
बास्तब ने संवाददाताओं से कहा, \"\"ईस्ट बंगाल का कोच होना चुनौतीपूर्ण है। यहां अधिक मौके हैं। मैं टीम के तकनीकी निदेशक सुभाष भौमिक के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"एक कोच के रूप में मुझे खुद को साबित करना है। एक चीज जो मैंने आईएसएल के कोचों से सीखी है, वह है अनुशासन। ईस्ट बंगाल के ऊपर दबाव अधिक है और प्रशंसकों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।\"\"
भौमिक ने कहा कि ईस्ट बंगाल के स्थानीय खिलाड़ी एक जून से अभ्यास शुरू करेंगे जबकि विदेशी खिलाड़ी 15 जून से टीम से जुड़ेंगे।
ईस्ट बंगाल की टीम 18 मैचों में 31 अंक के साथ लीग में चौथे नंबर पर रही थी और सुपर कप के फाइनल में उसे बेंगलुरू एफसी से हार का सामना करना पड़ा था।
--आईएएनएस