बायर्न म्यूनिख में 8 माह बाद लौटे नुएर
बायर्न म्यूनिख में 8 माह बाद लौटे नुएर
पैर की चोट के कारण नुएर आठ माह तक टीम से बाहर थे। उन्हें इस चोट से उबरने में काफी अधिक समय लगा। उन्होंने शुक्रवार को मैच के लिए टीम के साथ तैयारी की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बायर्न को शनिवार को इन्ट्रैक्ट फ्रैंकफर्ट क्लब के खिलाफ जर्मन कप का फाइनल मैच खेलना है।
इस सप्ताह के दौरान, नुएर ने चोट से वापसी के बाद टीम के साथ प्रशिक्षण किया है। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि शनिवार को होने वाले फाइनल में वह मैदान पर न उतर पाएं।
नुएर की चोट ने विश्व कप टूर्नामेंट के मद्देनजर जर्मनी के लिए परेशानी पैदा कर दी है।
जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के कोच जोआचिम लोव ने प्रारंभिक टीम में नुएर को शामिल किया है। इसमें चार अन्य गोलकीपर शामिल हैं।
आगामी सप्ताहों में यह साफ हो जाएगा कि नुएर टीम के साथ रूस में होने वाले विश्व कप में शामिल होंगे या नहीं।
साल 2014 में हुए विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम में नुएर शामिल थे।
--आईएएनएस