पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबांग्लादेश में है बीबीसी बाज़ार. पाबना ज़िले के ईश्वरदी इलाक़े में स्थित यह बाज़ार बीबीसी यानी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के नाम पर ही है.
दरअसल, 1971 के मुक्ति युद्ध के समय यहां चाय की एक छोटी सी दुकान थी. इसके मालिक अबुल कासिम मोल्ला के पास तीन बैंडों का एक छोटा सा रेडियो सेट भी था.
बीबीसी एक मात्र समाचार एजेंसी थी, जो नियिमत तौर पर ख़बरें दे रही थी.
बांग्ला सेवा के प्रसारण के समय यहां लोग बड़ी तादाद में इकट्ठे होकर युद्ध की ख़बरें सुनते थे. बाद में इस जगह का नाम ही बीबीसी बाज़ार हो गया.
चाय की दुकान के मालिक अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका रेडियो सेट पहले ही टूट चुका था. पर बीबीसी बाज़ार आज भी क़ायम है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.