पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंद ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन (बीबीएफ़सी) अब नए दिशा-निर्देशों के तहत हॉरर फ़िल्मों को प्रमाणपत्र देने से पहले उनकी पहले से ज़्यादा सूक्ष्मता से जांच करेगा.
बीबीएफ़सी ने कहा है कि अब ज़्यादा वीभत्स दृश्यों के प्रभाव पर पहले से अधिक ध्यान दिया जाएगा.
फ़िल्म प्रमाणन के नए दिशा-निर्देश 24 फ़रवरी से लागू होंगे. लेकिन जनता की राय लेने के बाद फ़िल्मों में प्रयोग होने वाली भाषा को 15 प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया और लचीली हो जाएगी.
बीबीएफ़सी के जनपरामर्श में लोगों की मुख्य चिंता फ़िल्मों और म्यूजिक वीडियो में युवा महिलाओं को अतिकामुक तरीके से पेश करने को लेकर थी.
इस परामर्श के नतीजों से पता चला है कि कुछ म्यूजिक वीडियो की प्रोमो वीडियो और ऑनलाइन पोर्नोग्राफ़ी की सहज उपलब्धता भी जनता के लिए चिंता का विषय है.
संगठन ने अपने दिशा-निर्देशों में जो अन्य सुझाव शामिल किए हैं, उनमें है 'यू' प्रमाणपत्र वाली फ़िल्मों की भाषा को और संयत बनाया जाना भी शामिल है, ताकि वो सभी तरह के दर्शकों के लिए उपयुक्त हो.
बीबीएफ़सी ने कहा है कि वह उन फ़िल्मों पर भी अधिक ध्यान देगी, जिन्हें माता-पिता के साथ देखने (पीजी) और 12 या उससे ऊपर के बच्चों को देखने के लिए उपयुक्त (12ए) प्रमाणपत्र के साथ जारी किया जाता है.
बीबीएफ़सी ने यह स्वीकार किया है कि 12ए का वर्गीकरण बहुत से दर्शकों भ्रमित कर रहा है. इस तरह के प्रमाण पत्र देने पर और अधिक समझ बढ़ाने की ज़रूरत है.
लोगों की राय
पिछले चार साल में साल 2012 में आई फ़िल्म 'दी वूमेन इन ब्लैक' को लेकर सबसे अधिक शिकायतें आईं. इसे 12 ए प्रमाणपत्र मिला था.
बीबीएफ़सी की वेबसाइट के मुताबिक़ 12ए का मतलब हुआ कि 12 साल या उससे अधिक का कोई भी व्यक्ति अकेले जाकर फ़िल्म देख सकता है.
इसके अनुसार 12 साल तक के बच्चे अगर किसी वयस्क के साथ आते हैं, तो वो ये फ़िल्में देख सकते हैं. वयस्कों को ऐसे बच्चों के साथ फ़िल्म ज़रूर देखनी होगी.
बीबीएफ़सी की इस पूरी प्रक्रिया में क़रीब दस हज़ार आम लोग शामिल हैं. इसमें किशोरों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी इस प्रक्रिया में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं.
इन लोगों से पूछा गया कि फ़िल्म और म्यूजिक विडियो में सेक्स और हिंसा जैसे विषयों को किस तरह नियंत्रित किया जाना चाहिए.
बीबीएफ़सी के निदेशक डेविड कूके ने कहा कि इस प्रक्रिया से "यह सुनिश्चित हुआ है कि फ़िल्म देखने को लेकर ज़्यादा सूचित और समझदार निर्णय लेने के लिए जनता की चाहतों और उम्मीदों के साथ हम तालमेल बनाए रखेंगे."
साथ ही उन्होंने यह भी माना कि 'बेहद महत्वपूर्ण' 12ए सर्टिफ़िकेट को लेकर और स्पष्टता लाने के मामले में 'सुधार की गुंजाइश' है.
बीबीएफ़सी ने यह भी कहा है कि उसे प्रतिक्रिया देने वाले अधिकांश लोग साल 2012 में आई फ़िल्म 'दी वूमेन इन ब्लैक' को दिए गए 12 ए प्रमाण पत्र से सहमत थे.
हालांकि पिछले चाल सालों में इस फ़िल्म को लेकर बीबीएफ़सी में सबसे अधिक शिकायतें आई हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.