पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News Bcci Defers All Domestic Tournaments Including Irani Cup Matches To Be Held On 18

बीसीसीआई ने ईरानी कप सहित सभी घरेलू टूर्नामेंट टाले,18 को होना था मैच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोनावायरस इंपैक्ट

मुंबई | बीसीसीआई ने शनिवार को ईरानी कप सहित सभी घरेलू टूर्नामेंट टालने का फैसला किया। यह मुकाबला 18 मार्च से नागपुर में रणजी चैंपियन सौराष्ट्र अौर शेष भारत के बीच होना था। कोरोनावायरस के कारण ईरानी कप के अलावा विजी ट्रॉफी, सीनियर महिला वनडे नॉकआउट को होल्ड कर दिया गया है। एफआईएच प्रो हॉकी लीग भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है।


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच बाकी दोनों वनडे और तीन टी20 मैच रद्द कर दिए गए हैं। वनडे मैच 15 और 20 मार्च को सिडनी व होबार्ट में होने थे। उसके बाद टी20 सीरीज खेली जानी थी। {महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने 31 मार्च तक होने वाले सभी मैच टाल दिए हैं। {आईसीसी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 सीरीज पोस्टपोन कर दी है। यह 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक होनी थी।

फीफा ने मार्च और अप्रैल में होने वाले सभी इंटरनेशनल मैच टालने का प्रस्ताव दिया है। {इंग्लिश क्लब न्यूकैसल के मैनेजर ने अपने खिलाड़ियों को घर पर रहने की सलाह दी है।

{ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने आई-लीग सहित सभी टूर्नामेंट 31 मार्च तक स्थगित कर दिए हैं।

{अफ्रीका और साइप्रस में फुटबॉल मैच स्थगित हो गए हैं। जर्मनी-इटली का फ्रेंडली मैच कैंसल हो गया है।

{स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने सभी खेल गतिविधियां रोक दी हैं। खिलाड़ी प्रैक्टिस तक नहीं करेंगे।

20 अप्रैल को होने वाली बोस्टन मैराथन पोस्टपोन कर दी है। अब यह 14 सितंबर को हो सकती है। { 26 अप्रैल को होनेे वाली लंदन मैराथन 4 अक्टूबर तक टल गई है।

नेसकार ने रविवार को अटलांटा मोटर स्पीडवे पर होने वाली और अगले हफ्ते मियामी स्पीडवे पर होने वाली रेस टाल दी है। {इंडीकार ने भी सभी रेस अप्रैल तक के लिए पोस्टपोन कर दी हैं।

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) ने 16 मार्च से 12 अप्रैल तक सभी टूर्नामेंट टाल दिए हैं। इसमें 24 से 29 मार्च तक नई दिल्ली में होने वाला इंडिया ओपन भी शामिल है।

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन ने सभी टूर्नामेंट 20 अप्रैल तक के लिए टाल दिए हैं। {भारतीय फेडरेशन ने भी सभी घरेलू टूर्नामेंट स्थगित कर दिए हैं।
खबरें और भी हैं...