पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अंबिकापुर शहर में भालू घुसने से मचा हड़कंप, खाली कराया गया इलाका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर। शहर में  बुधवार सुबह एक भालू के घुसने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने इलाके को खाली करा दिया है और अब भालू को पकड़ने की कवायद की जा रही है। साथ ही वन विभाग की टीम इस बात पर भी मंथन कर रही है कि भालू को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा जाए या फिर वन विभाग के सेंटर ले जाएं। 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक भालू को पकड़ा नहीं जा सका है।

 

- जानकारी के मुताबिक सुबह संभाग मुख्यालय के रिहायशी इलाके फुंदुरडिहारी मे भालू आ घुसा। भालू पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया।

- बात फैलते ही लोगों की भीड़ लगने लगी। वहीं कुछ लोगों ने डर से अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

- सूचना पुलिस तक पहुंची तो सबसे पहले मौके पर पुलिस कप्तान सदानंद कुमार पहुंच गए। उनके पहुंचते ही पुलिस के जवान भी आ गए।

- थोड़ी ही देर में डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग का अमला भी पहुंच गया।

- भालू को सबसे पहले फुंदुरडिहारी इलाक़े में देखा गया था। वो अनिमा प्रकाश केरकेट्टा की बाड़ी मे मौजूद था। वन विभाग और पुलिस की टीम ने इलाके को घेर लिया है।

- मौके से नागरिकों को हटा दिया गया है और भालू की लोकेशन ट्रेस किया गया था, इसी बीच वो फिर गायब हो गया।

- वन विभाग की टीम अभी तक उसे पकड़ने के प्रयास में लगी है।

खबरें और भी हैं...