पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमहासमुंद (छत्तसीगढ़). शहर से 10 किमी दूर जंगल से सटे इलाके में शनिवार को एक भालू सूखे कुएं में जा गिरा। लगभग 10 घंटे की मशक्कत के बाद भालू को निकाला गया। दरअसल, पास में ही पीपल का एक पेड़ था। जिस पर मधुमक्खी के छत्ते लगे हुए थे। भालू को देखने आए लोगों व वन विभाग की अमले पर मधुमक्खियों ने अटैक कर दिया। इससे भालू को रेस्क्यू करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
- जानकारी के मुताबिक, अमरकोट पंचायत के बनीपाल में एक सूखे कुएं से तेज आवाज आ रही थी।
- आवाज सुन पास में ही मवेशियों को चराने वाले भी वहां पहुंचे। देखा कि अंदर भालू था। उन्होंने तत्काल गांव के ही दूसरों लोगों को इसकी खबर दी।
- फिर क्या था, भालू को देखने के लिए कुएं का पास भीड़ लग गई। कुएं के भीतर भालू दुबक कर बैठा हुआ था।
- पहले तो लोगों ने समझा कि वो मर गया होगा। फिर पत्थर मारकर देखा कि वो रिस्पॉन्स दे रहा है या नहीं।
- इस बीच गांव वालों ने वन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी।
सीढ़ी से निकाला बाहर
- इस बीच, गांव वाले ही भालू कुएं से बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने सीढ़ी का जुगाड़ करवाया।
- फिर, उसके सहारे भालू को बाहर निकाला। बाहर आते भालू ने जंगल की ओर दौड़ लगा दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.