पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. गर्मी में इंसानों का आईस्क्रीम खाना या ग्लूकोज पीना आम बात है, लेकिन जब एनीमल्स स्पेशल आईस्क्रीम खाते दिखें तो यह इंसानों के लिए कुछ अलग होगा। जी हां ऐसा ही इन दिनों 45 डिग्री टेम्प्रेचर में दिल्ली रोड स्थित नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के एनीमल्स में देखने को मिल रहा है। यहां कोई सत्तू का दीवाना है तो किसी को भर पेट आईस्क्रीम चाहिए। साथ ही एनर्जेटिक रहने व गर्मी से राहत के लिए कुछ एनीमल्स को कैल्शियम व विटामिन दिए जा रहे हैं।
नेचर में आता है बदलाव
उल्लेखनीय है कि एनीमल्स के नेचर में मौसम के हिसाब से बदलाव आता है। ऐसे में वे कभी एग्रेसिव ताे कभी सुस्त हो सकते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गर्मियों में आती है। इसको देखते हुए पार्क के एनीमल्स को गर्मियों में स्पेशल डाइट दी जा रही है। इसमें हैंड मेड आईस्क्रीम के साथ ककड़ी, खीरा, दाल आदि खास हैं तो समय-समय पर विटामिंस दिए जाते हैं।
बिग कैट्स को जलजीरा
पार्क में लॉयन के साथ टाइगर्स व पैंथर्स हैं। गर्मी के दिनों में इनको मुर्गा, ग्लूकोज, इलेक्ट्रॉल के साथ अलग-अलग दिन कैल्शियम और विटामिन सिरप दिया जा रहा है। साथ ही जलजीरा मुंह का टेस्ट चेंज करने व ठंडा रखने के लिए स्पेशल है।
150 से ज्यादा एनीमल्स को खरबूजा-तरबूज
पार्क में रखे गए 150 से ज्यादा अन्य छोटे एनीमल्स चीतल, सांभर, सिक्का डियर, काला हिरण, नीलगाय आदि का खरबूजा-तरबूज फेवरेट हैं। साथ मल्टी विटामिन पाउडर व रंजका के साथ चने की दाल दी जा रही है। अलग-अलग दिनों में ककड़ी व खीरा दिया जाता है, जिससे टेस्ट बना रहे और वे भर पेट डाइट लें। सेही को पालक के साथ स्पेशल रोटियां दी जा रही हैं। सेही एक बार में आधा किलो आटे की रोटी खा जाती है।
भालुओं के लिए बनाना और एप्पल की 1 किलो मिल्क आईस्क्रीम
पार्क में तीन भालू हैं। इनमें दो मादा और एक नर है। मादा झुमरी व रानी के साथ शंभु के लिए पार्क में स्पेशल फ्रूट आईस्क्रीम रात में तैयार की जाती है। इसके बाद सुबह-शाम उन्हें करीब 1 किलोग्राम आईस्क्रीम दी जाती है। आईस्क्रीम को बनाना, एप्पल व चीकू से मिल्क मिक्स कर बनाया जाता है। साथ ही शहद व गुड़ की मिक्सिंग कर स्पेशल आईस्क्रीम तैयार की जाती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.