पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। लगभग हर इंसान ब्यूटी प्रोडक्ट का यूज करता है। लड़कियां जहां फेस फाउंडेशन, आई शेडो, फेस पाउडर या अन्य दूसरे प्रोडक्ट का यूज करती हैं। तो लड़के भी फेयरनेस क्रीम का यूज करते हैं। इन प्रोडक्ट पर उसकी मैन्युफैक्चर डेट होती है। हालांकि, कई प्रोडक्ट पर एक्सपायरी नहीं होती। ऐसे में हमें इस बात का पता नहीं चल पाता कि वो प्रोडक्ट कब एक्सपायर हो जाएगा। इस बात का पता होना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि यदि प्रोडक्ट एक्सपायर हो गया तब उसके साइज इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसके लिए ब्यूटी प्रोडक्ट पर एक कोड छपा होता है। जिससे आप सिर्फ 1 सेकंड में उसकी एक्सपायरी पता लगा सकते हैं।
# स्किन इंफेक्शन का खतरा
ब्यूटी एक्सपर्ट कांता सूद ने बताया कि यदि किसी प्रोडक्ट को एक्सपायर होने के बाद यूज किया जाता है तब वो स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि प्रोडक्ट में एसिड है तब स्किन पर पिंपल्स, फंगल इन्फेक्शन, रेड पैचेज हो सकते हैं। ऐसे में एक्सपायर हो चुके प्रोडक्ट को यूज करने से बचना चाहिए। उन्होंने ये भी बताया कि जो ब्रांडेड प्रोडक्ट होते हैं उनका यूज एक्सपायरी के 6 महीने बाद तक भी कर सकते हैं, लेकिन आपकी स्किन किस तरह की है ये उस बात पर भी डिपेंड करता है।
आंखों से जुड़े कई प्रोडक्ट जैसे आई लाइनर, काजल मार्केट में आते हैं। इनका यूज कभी भी एक्सपायरी के बाद नहीं करना चाहिए। क्योंकि यदि प्रोडक्ट का साइड इफेक्ट हुई तब आंखों में इन्फेक्शन हो सकते हैं।
आगे की स्लाइड पर जानिए ऐसे पहचानें प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.