पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप: Before The Suicide, Video Is Viral On The Social Site

एक महीने बाद VIRAL हुआ सुसाइड से पहले का वीडियो, प्रेमिका पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेरठ, यूपी। दिल्ली में रहकर SSC की तैयारी कर रहे मेरठ निवासी प्रतीक सिंह(24) के सुसाइड मामले में नया मोड़ आया है। लड़के ने मरने से पहले एक VIDEO बनाया था। यह VIDEO महीनेभर बाद उसके परिजनों के हाथ लगा। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रतीक ने अपनी मौत के लिए प्रेमिका और एक दोस्त को जिम्मेदार ठहराया है। VIDEO में उसने इन दोनों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। फर्जी RAPE केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे...

 

- प्रतीक के गांव थाना जानी क्षेत्र के खानपुर की एक लड़की भी दिल्ली में इसी एग्जाम की तैयारी करने पहुंची। दोनों के बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई।
-पुलिस के मु्ताबिक, दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन भी बने। इसी दौरान संभवत: उसी के एक दोस्त बबलू ने उसका VIDEO बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
-प्रतीक ने वीडियो में बताया कि बबलू ने उससे 1.80 लाख रुपए लिए थे। एक दिन उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका भी इस ब्लैकमेलिंग में शामिल है। वे दोनों रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसा मांगते थे।
-प्यार में धोखा मिलने के बाद प्रतीक को बदनामी का डर भी सताने लगा था। 
-17 अप्रैल को प्रतीक ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने मोबाइल में रिकॉर्डिंग भी की। उसने रोते हुए अपनी बात बताई।
-इस मामले में मंगलवार को प्रतीक के परिजन मेरठ SSP राजेश पाण्डेय से मिले। SSP ने कहा कि VIDEO की जांच के बाद मामले को दुबारा दिखवाया जाएगा।
-उधर, प्रतीक के परिजनों ने दिल्ली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रतीक की मौत के बाद पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया था, लेकिन कुछ बताया नहीं। एक महीने बाद जब उन्हें मोबाइल सौंपा गया, तब इस सच्चाई सामने आई।