पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेल्जियम में 45 जिहादियों को सज़ा

बेल्जियम में 45 जिहादियों को सज़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेल्जियम में एक ऐसे चरमपंथी गुट के नेता को 12 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई है, जिसने सीरिया में जिहादी भेजे थे.

बेल्जियम में ये अपनी तरह का सबसे बड़ा मुक़दमा है.

अदालत ने \'शरिया4बेल्जियम\' समूह के कुल 45 सदस्यों को चरमपंथ से जुड़े मामलों में दोषी पाया.

जज ने इस संगठन को ‘एक आतंकी संगठन’ कहा और समूह के नेता फुवाद बेलक़सीम को जेल भेज दिया.

संगठन के अन्य 44 सदस्यों को तीन साल से लेकर 15 साल तक की सज़ा दी गई. इनमें से कुछ को निलंबित सज़ा दी गई है.

सीरिया से लौटे

सुनवाई के दौरान सिर्फ़ सात अभियुक्त मौजूद थे

अभियोजकों ने कहा कि इस समूह ने भर्ती किए गए लोगों को इस्लामिक स्टेट जैसे चरमपंथी संगठनों की मदद के लिए भेजा था.

सुनवाई के दौरान अदालत में केवल सात अभियुक्त ही मौजूद थे. सज़ा पाए लोगों में अधिकांश लोग अब भी सीरिया में बताए जाते हैं, जबकि इनमें से कुछ की मौत हो चुकी है.

इनमें से एक हाईप्रोफ़ाइल सदस्य जेजोइन बोंतिंक को 40 महीने की निलंबित सज़ा मिली है.

अधिकारियों का कहना है कि सीरिया और इराक़ में लड़ाई के लिए बेल्जियम से 350 लोग गए हैं.

यह संख्या यूरोप में किसी भी देश के मुक़ाबले अधिक है.

यूरोपीय सुरक्षा एजेंसियों को डर है कि वापस लौटने वाले जिहादी घरेलू लक्ष्यों को निशना बना सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)