पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। एलोवेरा एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका पौधा दिखने में हरा, मांसल और किनारे की ओर कांटेदार शेप लिए हुए होता है। इसके कई और नाम भी है जैसे-ग्वारपाठा, धृतकुमारी। एलोवेरा की दो सौ से अधिक प्रकार की प्रजातियां पाई जाती है। औषधि या दवाई के रूप में इसका गुदा प्रयोग किया जाता है। इसको खाने, लगाने और इसका जूस पीने के इतने फायदे हैं कि आप जानकर हैरान हो जाएंगे।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जब हमने इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अबरार मुल्तानी से बात की तो उन्होंने बताया कि एलोवेरा का गुदा कई पोष्टिक तत्वों से भरा होता है। इनमें 12 विटामिन, 18 अमीनो एसिड, 20 खनिज, 75 पोषक तत्व और 200 सक्रिय एंजाइम शामिल हैं। इसके अलावा कई रासायनिक गुण खनिज कैल्शियम, जस्ता, तांबा, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, क्रोमियम और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और इसमें विटामिन के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी 12, बी 6, बी 2, बी 1, विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी 6, नियासिन और फॉलिक एसिड भी शामिल है।
इससे आप समझ ही सकते हैं कि इसको खाने से कितने फायदे मिल सकते हैं। अगर आप इसे लगातार 10 दिन यूज कर लेते हैं तो इसके गजब के फायदे आपको मिलने लगेंगे। इसके लिए आपको रोज इसके 4 चम्मच गुदे को खाना होगा। गुदा इसकी पत्तियों से आसानी से निकल जाता है। लेकिन 10 के दिन के बाद इसका यूज बंद नहीं करना है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में ...
◆इसमें पाया जाने वाला एडॉप्टोजेन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर कई रोगों से पीड़ित होने से बच जाता है।
आगे की स्लाइड्स पर जानिए इसके दूसरे फायदों के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.