पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयूटिलिटी डेस्क। काली मिर्च क्वीन ऑफ स्पाइस नाम से प्रसिद्ध है और हमारे भारतीय मसाले का अहम् हिस्सा है। काली मिर्च हमारे भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि यह कई बीमारियों के इलाज में बहुत ज्यादा लाभदायक है।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अबरार मुल्तानी बताते हैं कि काली मिर्च खाने के फायदे बहुत होते है इसके लिए आप इसे लगभग सभी तरह की सब्जियों में डालकर खा सकते है। और इसके गुणों का लाभ उठा सकते है | मलेरिया में भी कालीमिर्च के सेवन से बहुत लाभ होता है। दांतों के दर्द को यह पलक झपकते ही ठीक कर देती है। आँखों की रोशनी के लिए भी यह बहुत गुणकारी होती है। शरीर के किसी भाग में सूजन होने पर काली मिर्च को पीसकर लेप करने से सूजन जल्दी ही ठीक हो जाता है।
काली मिर्च कफ के रोग को ठीक करती है। इससे कफ, खांसी और जुकाम को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है। बवासीर रोग को ठीक करने के लिए भी कालीमिर्च काफी उपयोगी है। पेट के रोगों के लिए भी इसका बहुत उपयोग है | कम भूख लगना, बदहजमी, अफारा और साँस की बीमारी जैसे दमा आदि में कालीमिर्च के सेवन से बहुत लाभ होता है। इसमें केल्शियम ,आयरन, फास्फोरस, कैरोटिन, थाईमन जैसे पोष्टिक तत्व होते है।
अागे की स्लाइड्स पर जानिए फायदों के बारे में...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.