पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआमतौर पर घी को खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए यूज किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स दिए गए हैं। इसे अलग-अलग तरीकों से यूज करके कई बीमारियों और परेशानियों को दूर किया जा सकता है। हम बता रहे हैं हेल्थ पर होने वाले इसके फायदों के बारे में।
गाय के घी की दो बूंदें नाक में डालने से माइग्रेन से राहत मिलती है।
गाय के घी को नाक में डालने से नाक की ग्रंथियों की साइनोसाइटिस जैसी समस्या से काफी राहत मिलती है।
गाय के घी के प्रयोग से छोटे बच्चों में स्मरण शक्ति बढ़ती है।
विभिन्न प्रकार की स्किन एलर्जी में घी का सेवन बहुत उपयोगी माना गया है।
देसी गाय का घी रोजाना खाने से एसिडिटी की समस्या काफी हद तक कम होती है।
गाय के घी से मोटापा कम होता है और शरीर सशक्त बनता है।
रात के समय नियमित रूप से गाय का घी नाक में डालने से निद्रा संबंधी दिक्कत दूर होती है।
गाय के घी को एड़ियों पर मसलने से मस्तिष्क, आंखें, सीना, पेट तथा अन्य इंद्रियों में संतुलन बना रहता है। मन शांत रहता है और शरीर में रोग निवारक शक्ति भी बढ़ती है। गाय का घी विभिन्न प्रकार के कैंसर में भी लाभकारी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.