पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबेंगलुरु पुलिस ने बीबीसी को बताया है कि इस्लामी चरमपंथी संगठन आईएस के पक्ष में प्रचार अभियान चलाए जाने के मामले की गहन जाँच हो रही है.
बेंगलुरू के पुलिस कमिश्नर एमएन रेड्डी ने बताया कि पड़ताल के लिए टीमें बनाई गई हैं.
ब्रिटेन के \'चैनल 4\' ने दावा किया है कि बेंगलुरू से एक व्यक्ति सोशल मीडिया के ज़रिए \'इस्लामिक स्टेट\' के पक्ष में प्रचार करके उसके लिए भर्ती अभियान चला रहा था.
उस व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
ट्विटर एकाउंटचैनल 4 ने बताया है कि यह व्यक्ति एक बड़ी भारतीय आईटी कंपनी में काम करता था. चैनल के मुताबिक़ जब इस बारे में संपर्क किया गया तो उस शख़्स ने ट्विटर एकाउंट का इस्तेमाल बंद कर दिया.
shamiwitness नाम का ट्विटर हैंडल चलाने वाला व्यक्ति अब तक एक लाख तीस हज़ार ट्विट कर चुका था और उसके ट्विटर एकाउंट को 17 हज़ार से अधिक लोग फॉलो कर रहे थे.
रेड्डी ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए भी इस मुद्दे पर बेंगलुरु पुलिस के संपर्क में है.
उन्होंने कहा, \'\'मैं दूसरी पुलिस डिवीज़नों के बारे में तो नहीं जानता पर बंगलुरु पुलिस सोशल मीडिया पर नज़र नहीं रखती. हालांकि हम एक सोशल मीडिया वॉच टीम बना रहे हैं.\'\'
रेड्डी कहते हैं, \'\'हमारे पास जो सूचनाएं हैं उनसे अनुमान लगाना मुश्किल है. वैसे भी आप कहीं से भी सोशल मीडिया एकाउंट चला सकते हैं और इससे यह पता नहीं चलता कि आप किस जगह के हैं.\'\'
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.