- Hindi News
- National
- Ranchi News Beware 142 Youtube Videos Are Spreading Confusion About Cbse Exam
सावधान: 142 यूट्यूब वीडियो सीबीएसई परीक्षा के बारे में फैला रहे भ्रम
रांची | सीबीएसई की10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा के बारे में यूट्यूब पर भ्रम फैलाया जा रहा है। सीबीएसई ने ऐसे 142 वीडियो की पहचान की है। इन वीडियोज में प्रश्नपत्र के लीक की बात कही गई है, वहीं कुछ वीडियो में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। सीबीएसई की ओर से छात्रों व अभिभावकों के लिए जारी संदेश में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व सीबीएसई प्रश्न पत्र देने जैसे फर्जी वीडियो अपलोड कर रहे हैं इसके लिए अभ्यर्थियों से पैसे की मांग भी की जा रही है। सीबीएसई ने लोगों और छात्रों से अपील की है कि फर्जी समाचारों पर विश्वास न करें।