पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Bhadra Will Not Become A Hindrance Holika Dahan Will Be Held In The City Between 626 Pm And 852 Pm Today

भद्रा नहीं बनेगी बाधा; आज शाम 6.26 से 8.52 बजे के बीच शहर में होगा होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने होलिका दहन के दिन सोमवार को राज्यभर में सुबह में कुहासे के बाद मौसम लगभग साफ रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। होली के दिन विभाग ने रांची में सुबह लगभग मौसम साफ रहने, दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद शाम में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना जताई है। शहर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और उच्चतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने कहा कि राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, गुमला, खूंटी आदि जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के कुछ इलाकों में लगभग 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार पर हवा चलने, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है।

होली खत्म होते ही फिर करवट लेगा मौसम

होली खत्म होते ही विभाग ने लगातार पांच दिनों तक मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना जताई है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रांची सहित राज्य के उत्तरी-पश्चिमी, दक्षिणी-पश्चिमी और मध्य जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर हवाएं चलने, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जताई है।

सुविधा... होली में बिजली-पानी ना मिले तो, फोन कर दें सूचना

बिजली निगम के एसई पीके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी डिविजनों के ईई, सहायक और कनीय अभियंताओं को विशेष निर्देश दिया गया है। कहीं भी कोई दिक्कत होने पर तुरंत कारवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से बिजली तार के नीचे होलिका दहन नहीं करने की अपील की है। इधर, रांची पेयजल विभाग के प्रभारी अधीक्षण अभियंता केके वर्मा ने कहा कि सभी ईई व इंजीनियरों को निर्देश दिया है कि होली में कहीं वाटर सप्लाई प्रभावित न रहे।

चेतावनी... हुड़दंग मचाने वाले काे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी पुलिस

हाेली काे लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। विभिन्न चाैक-चाैराहाे पर काफी संख्या में पुलिस बल के जवानाें काे प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी थाना में क्यूअारटी की टीम रिजर्व रहेगी। जो किसी भी स्थान पर दंगा अाैर हंगामा हाेने की सूचना पर तुरंत माैके पर पहुंचेगी अाैर हुड़दंगियाें काे गिरफ्तार करेगी। सुरक्षा की दृष्टि से रविवार काे मेन राेड में काेतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में पुलिस जवानाें ने फ्लैग मार्च किया।

मुहल्लों में भी ईंट पर ही करें हाेलिका दहन

राजधानी में 9 मार्च काे होलिका दहन के साथ रंगाें का त्योहार हाेली शुरू हो जाएगा। शहर के विभिन्न मुहल्लों में होलिका दहन की तैयारी है। सड़क पर लकड़ी-गाेइठा अादि जमा किया गया है। लेकिन, नगर निगम ने रविवार काे अाम सूचना जारी करके अाम लाेगाें से सड़क बचाने की अपील की है। निगम ने लाेगाें से अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर ईंट या बालू रखने के बाद ही होलिका दहन करें, ताकि सड़कों काे किसी तरह का नुकसान न हाे। किसी मुहल्ले में ईंट की व्यवस्था नहीं हाेती है या निगम की अाेर से डस्ट नहीं भेजा जाता है ताे डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के मोबाइल नंबर 9431115825 पर फाेन करें। एेसे स्थानों पर निगम द्वारा डस्ट भेजा जाएगा, ताकि हमारी सड़कें बची रहे।

मौसम भी देगा साथ... आज आकाश रहेगा साफ, कल शाम को हो सकती है हल्की बारिश

रंग लगने के तुरंत बाद चेहरा साफ करें

एलर्जी से बचें...

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बिजली-पानी की व्यवस्था पर भी प्रशासन अलर्ट

निगम की अपील

आज कई स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका

निभाई परंपरा : फग डाेल जतरा समिति के नेतृत्व में चुटियावासियों ने परंपरा अनुसार दिन में ही हाेलिका दहन किया। महंत गाेकुल दास ने पूजन कर अग्नि प्रज्वलित कराई। सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगा होली शुरू की।

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में 30 एमएम बारिश दर्ज : मौसम पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 30 एमएम दर्ज की गई। सबसे कम तापमान रांची का 13.6 डिग्री रहा।

पानी

रूक्का ईई 9199434921

बूटी ईई 943135883

गोंदा ईई 7541938775

हटिया ईई 9431566935

बिजली

कांके : 9431135620, मेन राेड : 94311 35613, रातू रोड : 94311 35664, कोकर : 94311 35615, डोरंडा : 9431135608

परेशानी हाेने पर इस नंबर पर करें संपर्क : हाेली पर्व के दाैरान किसी प्रकार की काेर्इ परेशानी हाे ताे वे एसएसपी अनीश गुप्ता के 9431706136 पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। इसके अलावा वे नजदीकी थाना में जाकर भी अपनी परेशानी बता सकते हैं।

रिम्स के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ. जेके मित्रा ने तिलक लगाकर हाेली मनाने का संदेश दिया। बताया कि अभी पूरे देश में काेराेना का भय फैला हुअा है। एेसे में एक-दूसरे काे रंग लगाने से संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक है। रंग लगाने से पहले तेल या माेइस्चरायजर क्रीम लगाएं। रंग लगाने के बाद तुरंत चेहरा धो लें। यदि मुंह में दाने निकल अाएं, ताे एंटी एलर्जी दवा लें।

मारवाड़ी सहायक समिति के तत्वावधान में 9 मार्च को होलिका दहन कार्यक्रम होगा। होलिका दहन कार्यक्रम अपर बाजार में बाजारटांड़ और बकरी बाजार दुर्गा पूजा मैदान में होगा। बाजारटांड़ के लिए पवन पोद्दार और बकरी बाजार दुर्गा पूजा स्थल के लिए केदार अग्रवाल संयोजक बनाए गए हैं। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन पोद्दार ने बताया कि 9 मार्च सोमवार को सुबह 12.30 बजे होलिका दहन के लिए बाजारटांड़ में सुबह दांडा गाढ़ा जाएगा। सोमवार को ही रात में 7.30 बजे अगजा का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर समनाज के सभी वर्गों के लोग आयोजन में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह मारवाड़ी भवन में होगा। इसमें मारवाड़ी समाज की सभी संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे। इसमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा लजीज व्यंजनों की व्यवस्था होगी।
खबरें और भी हैं...