पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhargava Becomes Additional Commissioner In Bhopal Municipal Corporation

पांच आईएएस अफसरों के तबादले, भार्गव बने भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   राज्य सरकार ने शुक्रवार को पांच आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के उप सचिव आशीष भार्गव को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाकर भेजा गया है। उन्हें पूर्व में जिला पंचायत सीईओ बनाकर बुरहानपुर भेजा गया था, इस आदेश को रद्द कर उन्हें भोपाल में ही रखा गया है।

 

भिंड जिला पंचायत सीईओ सपना निगम को अपर आयुक्त ग्वालियर संभाग, भोपाल जिला पंचायत सीईओ हरजिंदर सिंह को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग में परियोजना संचालक निधि निवेदिता को अपर कलेक्टर इंदौर तथा राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ प्रवीण सिंह अधयक को रीवा नगरपालिका निगम में आयुक्त पदस्थ किया गया है। 

 

3 राप्रसे अफसरों के भी तबादले
आईएएस अफसरों के साथ ही तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। हरदा जिला पंचायत के सीईओ केडी त्रिपाठी को होशंगाबाद अपर कलेक्टर, होशंगाबाद अपर कलेक्टर मनोज सरयाम को उप सचिव राजस्व विभाग तथा भिंड के डिप्टी कलेक्टर उदय सिंह सिकरवार को शिवपुरी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...