पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर. इंडियन काउंसलेट में आयोजित जयपुर फुट यूएसए की अवाॅर्ड सेरेमनी में भास्कर को सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। भास्कर की ओर से डॉ. रेखा भंडारी ने समारोह के मुख्य अतिथि आईसीसीआई के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे व कार्यक्रम के अध्यक्ष व सांसद नारायण पंचारिया से यह सम्मान ग्रहण किया। अमेरिका में मीडिया हाऊस के चेयरमैन सुरेश तथा राजीव बांबरी , टीवी एशिया के चेयरमैन पद्मश्री एचआर शाह को भी समारोह में सम्मानित किया गया।
देश के पहले दिव्यांग विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा
- भंडारी ने बताया कि जयपुर में 50 एकड़ जमीन पर देश का पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। इसके लिए अब तक सवा सौ करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इस विश्वविद्यालय की लागत करीब दो सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की आएगी। सांसद पंचारिया ने भी सांसद निधि से जयपुर फुट को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
- इस मौके पर संस्थापक डीआर मेहता ने जयपुर फुट की 1975 से अब तक की यात्रा के बारे में बताया। इंडियन काउंसलेट के काउंसलर जनरल ऑफ इंडिया संदीप चक्रवर्ती ने अतिथियों का स्वागत किया।
- समारोह के बाद प्रेम भंडारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के प्रयासों से ही देश के पहले दिव्यांग विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है।
एक करोड़ 40 लाख का चेक सौंपा
कार्यक्रम में समाज सेवी अशोक संचेती , केके मेहता ,कनक गोतिया, सीके भंसाली, कुशाल संचेती, ओ पी चौधरी,राजीव डागा को सहस्त्रबुद्धे ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। राजीव डागा ने जयपुर फुट यूएसए को एक करोड़ 40 लाख रुपए का चेक प्रेम भंडारी को सौंपा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.