पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर इंपैक्ट: सभी निजी स्कूलों को जल्द बनाना होगा शौचालय, नहीं तो रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

औरंगाबाद.  निजी आवासीय विद्यालय के बच्चों के खुले में शौच जाने से संबंधित दैनिक भास्कर की खबर पर डीएम राहुल रंजन महिवाल ने संज्ञान लिया है। डीएम ने कहा है कि यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन स्कूलों में शौचालय नहीं है उन्हें जल्द शौचालय बनाना होगा। उन्होंने डीईओ मो. अलीम से जिले के सभी निजी स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच के बाद सभी निजी स्कूलों के साथ बैठक होगी। जहां शौचालय नहीं है, उन्हें एक तारीख दी जाएगी। उस तिथि तक शौचालय नहीं बनाते हैं तो कार्रवाई होगी। रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया जाएगा।

 

 

खबरें और भी हैं...