पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhaskar Presents Mahabharat 2019 Biggest News Coverage On Next Parliament Elections

महाभारत- 2019: लोकसभा चुनाव पर भास्कर का सबसे बड़ा न्यूज कवरेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.  चार साल पहले आज ही के दिन 16 मई को आम चुनाव के परिणाम आए थे। इसी के साथ मोदी सरकार के भी 4 साल पूरे हो गए हैं। अब एक साल यानी 365 दिन बचे हैं। अपने पाठकों को हमेशा आगे रखने के लिए आज से हम ‘महाभारत 2019’ के तहत एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जिसमें अगले 365 दिनों तक चुनाव से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आपको मिलेगी। हमने 7 विषय और 52 हफ्ते तय किए हैं, जिनके माध्यम से आपको अलग-अलग पहलुओं पर पूरे 360 डिग्री एंगल से हर जानकारी मिल सकेगी। तो तैयार हो जाइए 2019 के लोकसभा चुनाव के सबसे बड़े न्यूज कवरेज के लिए।

 

 

 

हर विषय पर, हर हफ्ते, एक नई और खास जानकारी 

 

52 भास्कर दृष्टि: चुनावी माहौल पर आधािरत भास्कर का स्पष्ट व सटीक दृष्टिकोण, हर रविवार।

 

52 कॉलम की व्यंग्यात्मक श्रृंखला:  ख्यातनाम कवि, कुमार विश्वास राजनीतिक माहौल पर व्यंग्य और कटाक्ष करते हुए भास्कर के लिए लिखेंगे, हर सोमवार।

 

52 इंफोग्राफिक्स: आंकड़ों और उनके निचोड़ से आपको मिलेगा सीट, पार्टी, पॉलिटिशियन, पोलिंग से जुड़ा नॉलेज, हर मंगलवार।

 

52 हस्तियों के खास इंटरव्यू:  इस चुनावी महाभारत में अहम किरदार निभाने वाली हस्तियों से सीधे सवाल-जवाब, हर गुरुवार/शुक्रवार।

 

52 एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स : खबरों के पीछे की खबर लाएंगे देशभर में फैले भास्कर के पॉलिटिकल एडिटर्स और विशेष संवाददाता, हर वीरवार/शुक्रवार।

 

52 ग्राउंड रिपोर्ट: भास्कर के देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क से देश के हर राज्य और अहम सीटों की ग्राउड रिपोर्ट, हर शनिवार।

 

52 विश्लेषण:  हर दिन बदलते राजनीतिक समीकरणों को समझाएंगे देश के ये 8 जाने-माने विश्लेषक और लेखक, हर बुधवार।

-  शेखर गुप्ता, 

- वेदप्रताप वैदिक

-  राजदीप सरदेसाई

-  योगेन्द्र यादव

-  विनोद दुआ

-  पुण्य प्रसून वाजपेयी  
-  विनोद जोस

-  गौहर रजा

खबरें और भी हैं...