पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवडोदरा। शहर के बहुचर्चित उद्योगपति अमित भटनागर और उसके भाई सीबीआई द्वारा मंगलवार को कई स्थानों पर तलाश करने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे। दूसरी तरफ देर रात उदयपुर से अमित और उसके भाई सुमित और सुरेश भटनागर की धरपकड़ की गई। ये तीनों पिछले 12 दिनों से फरार थे। उनके नाम गैरजमानती वारंट था…
5 फरवरी 2018 को जैसे ही 2654 करोड़ के बैंक घोटाले का पता चला, तीनों भाई फरार हो गए थे। इनके नाम गैरजमानती वारंट भी जारी हो गया था। विभिन्न एजेंसियां इनकी तलाश कर रहीं थीँ। सीबीआई ने इसके लिए गुजरात एटीएस की मदद ली। फिर यह पक्की सूचना मिली कि तीनों भाई उदयपुर की पारस महल होटल में ठहरे हुए हैं, तो दोनों के प्रयासों से तीनों भाइयों को पकड़ लिया गया।
दोस्तों से सम्पर्क में था अमित
फरार अमित भटनागर वडोदरा के कई दोस्तों से सम्पर्क में था। उसके फोन की लोकेशन से उसके उदयपुर में होने की संभावना दिखाई दी। फिर भी उनकी तलाश के लिए सीबीआई की एक टीम वडोदरा आई थी, दूसरी टीम मुम्बई और उदयपुर गई थी। उदयपुर की टीम को पता चला कि तीनों भाई यहां की पारस महल होटल में ठहरे हुए हैं। तब एटीएस की मदद से सीबीआई ने होटल पर छापा मारा, और तीनों भाइयों को पकड़ लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.