भाकियू की महापंचायत 21 को, टिकैत के साथ हुंकार भरेंगे किसान
भाकियू की महापंचायत 21 को, टिकैत के साथ हुंकार भरेंगे किसान
एनसीआर मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू ने जिले के तमाम गांवों से संपर्क कर किसानों को आमंत्रण दिया है कि वह महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा की संख्या में भाग लें।
शर्मा ने बताया कि रविवार को गेझा गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नरेश त्यागी ने की और संचालन गजेन्द्र चौधरी ने किया। चौ. बाबा बलराज मोरना में पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण व प्रशासन किसानों के साथ खूब खेल चुका। किसानों को बरगलाने का काम अब बंद करना पड़ेगा वरना किसान इस अत्याचार के खिलाफ और आवाज बुलंद करने का माद्दा रखता है।
महेन्द्र मुखिया ने कहा कि महापंचायत का उद्देश्य प्राधिकरण व प्रशासन ने किसानों की ओर देखा नहीं है। किसानों के बच्चे आज अच्छे स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए निजी स्कूलों की मनमानी से लड़ते हैं। किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। सुभाष चौधरी ने कहा कि किसानों को एकजुट करने का सिलसिला जारी है। सभी किसान भाई इस महापंचायत में भाग लें और अपने हक को मांगने के लिए आगे आएं।
--आईएएनएस