पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शूटिंग के लिए घर से निकली एक्ट्रेस को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। भोजपुरी फिल्म 'कोहबर' से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस मनीषा राय (45) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस शूटिंग के लिए अपने साथी एक्टर संजीव मिश्रा के साथ बाइक से निकली थीं। रास्ते में एक कार ने उनकी मोटरसाइकल को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मनीषा राय की मौत हो गई।


 
हादसा उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस संजीव मिश्रा के साथ शूटिंग के लिए मनियार जा रही थीं, तभी बलिया के बासडीह के आगे छितौनी गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। बासडीह-मनियर रोड पर यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे घटी। हादसे की जानकारी के बाद भोजपुरी फिल्मों से जुड़े कलाकारों ने  गहरा शोक जताया है। 
 
आगे की स्लाइड्स पर, भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा राय की कुछ और PHOTOS...
खबरें और भी हैं...