पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सलमान की \'रेस 3\' के साथ रिलीज होगी निरहुआ की \'बॉर्डर\', सामने आया ट्रेलर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई। भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ उर्फ दिनेशलाल यादव की फिल्म 'बॉर्डर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर 19 मई को लॉन्च किया गया है। रिलीज होने के बाद से अब तक सिर्फ दो दिनों में ही ट्रेलर को 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें करीब 60 कलाकारों को कास्ट किया गया है। ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म देशभक्ति पर बेस्ड है। हालांकि इसमें रोमांस और एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगाया गया है। ईद पर रिलीज होगी निरहुआ की बॉर्डर...

 


निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में निरहुआ ने आर्मी मैन का रोल प्ले किया है। निरहुआ को नगमा (आम्रपाली दुबे) से प्यार हो जाता है। इसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जंग शुरू हो जाती है। फिल्म के डायरेक्टर संतोष मिश्रा हैं। फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। बता दें कि ईद पर ही सलमान खान की फिल्म रेस 3 भी रिलीज हो रही है।

 

आगे की स्लाइड्स पर, भोजपुरी फिल्म बॉर्डर के कुछ PHOTOS...

खबरें और भी हैं...