पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेली समाज के धर्मशाला का भूमि पूजन कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खूंटी| छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज का धर्मशाला निर्माण की भूमि पूजन 15 मार्च को होगा। इसके लिए बगड़ू बगीचा के समीप 50 डिसमिल भूमि भी समाज के द्वारा चिन्हित किया गया है। रविवार को होने वाले भूमिपूजन से पूर्व धर्मशाला निर्माण समिति ने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यह जानकारी धर्मशाला निर्माण समिति के महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा गाजेबाजे के साथ भगत सिंह चौक से प्रारंभ होकर नेताजी चौक कर्रा रोड होते हुए बगड़ू बगीचा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। धर्मशाला निर्माण समिति के महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने रविवार को होने वाली पदयात्रा तथा भूमि पूजन में समाज के सभी लोगों को शामिल होने का अपील की है।
खबरें और भी हैं...