पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेली समाज की धर्मशाला का भूमि पूजन 15 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खूंटी | छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की आवश्यक बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष शिवनारायण गौंझू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग भी उपस्थित थे। बैठक में समाज का अपना धर्मशाला निर्माण पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। धर्मशाला निर्माण होने वाली पचास डिसमिल भूमि का एग्रीमेंट भी किया गया। मौके पर 15 मार्च को 11 बजे मॉडल स्कूल के समीप धर्मशाला निर्माण की भूमि पूजन करने का भी निर्णय लिया गया। जिसमें सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची तथा लोहरदगा के सभी पदाधिकारियों को हिस्सा लेने का निर्देश भी दिया गया।
खबरें और भी हैं...