पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेट की भोपाल-हैदराबाद फ्लाइट 1 जून से, वाया रायपुर नहीं, अब नागपुर होकर जाएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.  भोपाल से हैदराबाद के लिए एक जून से शुरू होने वाली जेट की नई फ्लाइट रायपुर की जगह नागपुर होकर ही जाएगी। जेट ने इस फ्लाइट को नागपुर की जगह रायपुर होकर रवाना किए जाने वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। साथ ही नागपुर होकर जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस फ्लाइट को 72 सीटर एटीआर से शुरू किया जा रहा है। एक ही एयर क्रॉफ्ट से इस फ्लाइट का संचालन किया जाएगा।

 

क्यों चुना नागपुर: इंटरनेशनल उड़ानों के कारण

जेट के मैनेजर सैयद कुमेल ने बताया कि मैनेजमेंट ने रायपुर की जगह नागपुर का चयन वहां से रवाना होने वाली इंटरनेशनल उड़ानों के कारण किया है। वहां से एअर इंडिया समेत कुछ कंपनियों की इंटरनेशनल उड़ानें हैं, इस वजह से भोपाल से हैदराबाद के लिए वाया नागपुर रूट चुना है।

 

भोपाल-हैदराबाद फ्लाइट का शेड्यूल
कहां से कहांप्रस्थान आगमन
हैदराबाद से नागपुर सुबह 9.40सुबह 11.20 
नागपुर से भोपालसुबह 11.45दोपहर 12.55  
भोपाल से नागपुरदोपहर 1.20दोपहर 2.30  
नागपुर से हैदराबाददोपहर 2.55  शाम 4.35  

किराए में कमी होगी  

जेट की हैदराबाद फ्लाइट शुरू होने के बाद उसका सीधे कंपटीशन एअर इंडिया की फ्लाइट से होगा और किराए में करीब 20 से 25% तक की कमी जून से ही शुरू होने की संभावना है। 

 

 

रायपुर के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट

एअर इंडिया की वाया रायपुर होकर हैदराबाद के लिए एक फ्लाइट चला रहा है। एअर इंडिया की भोपाल से रायपुर के लिए फ्लाइट सुबह 10.15 बजे है, जो 11.40 बजे पहुंचती है। जबकि रायपुर से भोपाल के लिए यह फ्लाइट सुबह 8.20 बजे चलकर 9.50 बजे यहां पहुंचती है।

खबरें और भी हैं...