पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
भोपाल. अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में तीन मंजिला मकान के एक कमरे में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहला शक पति पर इसलिए है, क्योंकि तीन दिन पहले उसने महिला से मारपीट की और गुरुवार सुबह से गायब था। हत्या का खुलासा ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे से आ रही तेज गंध के कारण हुआ। महिला का सिर दीवार पर पटकने के प्रमाण पुलिस को मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर के अंदर से बीयर और कोल्डड्रिंक की एक-एक बोतल मिली है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ में बताया- चरित्र पर था शक इसलिए मारा
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को महिला के चरित्र पर शक था। प्रगति विहार कॉलोनी स्थित ये तीन मंजिला मकान साबिर कुरैशी का है। गुरुवार दोपहर उनके बेटे आसिफ को ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर रूम से तेज गंध आई तो अशोका गार्डन पुलिस को सूचना दी।
बिस्तर पर भी मिले खून के निशान
पुलिस राजा के कमरे में लगा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। बिस्तर पर खून के धब्बे मिले। पुलिस का अंदाजा है कि विवाद बिस्तर पर शुरू हुआ होगा। इसके बाद आरोपी माला को घसीटकर फर्श पर लाया और उसके साथ बेरहमी की। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण वह शव को ठिकाने नहीं लगा सका।
14 मई को दोपहर में की थी मारपीट
आसिफ ने बताया कि करीब दो महीने पहले ही राजाराम और माला यहां किराए से रहने आए थे। इससे पहले दोनों मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहे। 14 मई की दोपहर करीब दो बजे राजा और माला के बीच जमकर विवाद हुआ। माला से मारपीट की जाने की आवाज कमरे से बाहर तक आ रही थी।
चौथी पत्नी थी माला... एएसपी के बताया राजाराम मूलत: सीहोर का रहने वाला है। वह करीब 9 साल से अपने गांव नहीं गया है। उसने माला से चौथी शादी की थी। पहली पत्नी की मौत बीमारी के कारण होना पता चला है। बाकी दोनों के साथ भी वह हमेशा मारपीट करता था, इसलिए उन्होंने राजा को छोड़ दिया। चारों पत्नियों से उसे कोई संतान नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.