पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नए शहर में साइकिल शेयरिंग 24 से, किराया 10-30 रु. प्रति घंटा, रखी जाएंगी 120 साइकिलें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर.   नया रायपुर में श्रीलंका से मंगवाई गई 120 हल्की साइकिलें 24 अप्रैल से किराए पर दी जाने लगेंगी। साइकिल शेयरिंग की शुरुआत इसी दिन से होगी। जिनके पास साइकिल शेयरिंग सिस्टम के तहत कोई कार्ड या सदस्यता नहीं होगी, उन्हें एक घंटे के लिए साइकिल का किराया 30 रुपए देना होगा। कार्ड वालों के लिए यह चार्ज 10 रुपए प्रति घंटा होगा। इसके लिए नई राजधानी में सात अलग-अलग जगह कुल 13 शेड और साइकिल स्टैंड बना दिए गए हैं। हर स्टैंड में 10-10 साइकिलें रहेंगी।


नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के अफसरों ने बताया कि सभी साइकिलें एल्युमिनियम की हैं। एक साइकिल की कीमत करीब 30 हजार रुपए है। ऐसी साइकिलें देश में नहीं बनतीं, इसलिए इन्हें श्रीलंका से मंगवाया जा रहा है। साइकिल शेयरिंग के लिए एनआरडीए ने दो तरह से किराए का सिस्टम बनाया है। सालाना व महीने भर के लिए एक प्री-पेड कार्ड जारी किया जाएगा। एक महीने के लिए 250 रुपए का कार्ड बनेगा। इसी तरह एक साल के लिए 1500 रुपए देकर सदस्य बन सकते हैं। जिनके पास कोई कार्ड या सदस्यता नहीं हैं, उनसे 30 रुपए प्रति घंटे बतौर किराया देना होगा। इसके लिए भी तीन सौ रुपए का प्री-पेड कार्ड पर्यटकों को दिया जाएगा।

 

साइकिल जमा करने पर कार्ड में बचे पैसे वापस हो जाएंगे। इसके अलावा साइकिलिंग के लिए प्रेरित करने एनआरडीए एक स्कीम लांच करेगा। इसके तहत सदस्य बनने वालों के लिए पहले एक घंटे तक साइकिलिंग का किराया नहीं लिया जाएगा। यह निशुल्क रहेगा। इस प्लान से लोग कम से कम रकम में ही महीनों तक फ्री में साइकिलिंग कर सकेंगे।

 

बुकिंग-पेमेंट भी एप से : साइकिल शेयरिंग का संचालन बेंगलुरु की कंपनी साइनपोस्ट करेगी। कंपनी ने इसके लिए  ilovecycling तत्पर बायसिकिल सेवा नाम का एक मोबाइल एप बनाया है। इस एप से 15 मिनट पहले तक साइकिलें बुक कर सकेंगे। पेमेंट भी इसी से होगा। 

 

खबरें और भी हैं...