पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कामगार महिलाओं को बांटी साइकिलें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रम बोर्ड की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके कामगार महिलाओं को साइकिल, इंडक्शन चूल्हे व सोलर लैंप बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने वितरित किए। उन्होने कहा कि जहां नारी का वास है, वहां देवता वास करते हैं। भ्रूण हत्या की बुराई को समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा ताकि लिंगानुपात बराबर रहे। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे हैं। इस अवसर पर कामगार महिलाओं को 235 साइकिल, 316 इंडक्शन चूल्हे तथा 317 सोलर लैंप बांअे गए। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष तिलक राज शर्मा , हरदयाल सिंह, विनोद पठानिया, हुकम सिंह बैंस, राजेंद्र ठाकुर, पवन शर्मा, सुरेंद्र छिंदा, कमलेश कुमारी, चंदूलाल चौधरी, शकुंतला देवी, सोमा देवी, अजमेल वर्मा, रविंद्र शर्मा, रामलाल शर्मा व रविंद्र कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...