पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिग बॉस सीजन 12, सलमान खान, Bigg Boss 12 Auditions Open Contestants Will Participate As Jodis

इस नए ट्विस्ट के साथ आएगा 'Bigg Boss' का नया सीजन, शुरू हुए ऑडिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. टीवी का सबसे बड़े कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। अच्छी खबर ये कि बिग बॉस के 12वें सीजन के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं वो भी नए ट्विस्ट के साथ। कलर्स चैनल के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट कर बताया गया कि बिग बॉस 12 जल्द ही शुरू होने वाला है और इस बार उन्हें जोड़ियों में कंटेंस्टेंट चाहिए। बिग बॉस के घर में धमाल मचाने के लिए अपने पार्टनर के साथ आना होगा। कलर्स चैनल के ट्विटर हैंडल पर लिखा, '#BiggBoss12 is coming soon and this time we're looking for jodis! So bring a partner along with you to the @BiggBoss house for twice the dhamaal! Auditions now open!'. अक्टूबर में शुरू होगा बिग बॉस का सीजन 12...

 

 


- बिग बॉस सीजन 12 इस बार भी अक्टूबर में ही शुरू होगा। 
- शो के लिए सलेक्शन प्रोसेस में टाइम लगता है इसलिए ऑडिशन शुरू कर दिए गए हैं।
- इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे, ये अभी तय नहीं हुआ है।
- यदि सलमान ही शो होस्ट करते हैं तो उन्हें अपने टाइट शेड्यूल से टाइम निकालकर शो के लिए शूटिंग करनी होगी। 
- सलमान, फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग में बिजी है। ये फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'दबंग-3' की भी शूटिंग शुरू करेंगे।

 

 

 

 

आगे की स्लाइड्स मे पढ़ें कौन था बिग बॉस 11 का विनर...