पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bihar Board Result: अगले सप्ताह घोषित हो सकते हैं BSEB 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

Bihar Board Result: अगले सप्ताह घोषित हो सकते हैं BSEB 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम 30 मई तक घोषित कर सकता है. बोर्ड द्वारा परिणाम जारी होने बाद सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट @www.biharboard.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

इसके पहले बीएसईबी के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) राजीव दुबे ने इस बात की पुष्टि की थी कि रिजल्ट 30 मई तक घोषित किए जा सकते हैं.

विदित हो कि वर्ष 2018 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2018 से शुरू हुई थीं, जो 28 फरवरी  2018 को संपन्न हुई थीं. वहीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक चली थीं. बिहार बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 17.70 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.  जबकि 12वीं कक्षा की 12.80 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य 
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की स्थापना बिहार सरकार द्वारा की गई. इसका मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में अवस्थित है. बोर्ड का उद्देश्य माध्यमिक स्तर की परीक्षा के बाद की शिक्षा के लिए कोर्स का नियमन करना और बोर्ड के अधिनियम में दिए गए नियम और अधिनियम के अनुसार परीक्षा नियंत्रित करना है.

बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड प्रतिवर्ष माध्यमिक स्कूल की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी/मार्च में और पूरक परीक्षाएं अगस्त में बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित करवाता है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड माध्यमिक स्कूल की परीक्षा के अलावा राज्य सरकार की शर्तों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट जैसे कोर्स का भी संचालन करता है.

 

खबरें और भी हैं...