पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

24 मई तक आ सकता है इंटर का रिजल्ट, जून में आएगा मैट्रिक का रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना.  विभिन्न बोर्ड की परीक्षाओं के रिजल्ट का दौर शुरू हो गया है। आईसीएसई की ओर से 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 24 मई तक बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आने की संभावना है। वहीं, सीबीएसई का रिजल्ट भी 28 मई तक घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि दोनों बोर्डों की ओर से आधिकारिक तौर पर रिजल्ट के तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। 

 

पिछले साल बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया था। इस साल भी 30 मई के पहले रिजल्ट घोषित कर दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जून के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। पिछले साल मैट्रिक का रिजल्ट 15 जून को घोषित किया गया था। बिहार बोर्ड की ओर से दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट प्रकाश की तैयारी की जा रही है।

 

5 जून को नीट, 10 जून को जेईई का रिजल्ट
देश की दो बड़ी परीक्षाओं नीट और जेईई एडवांस केरिजल्ट की तिथि की घोषणा कर दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई परीक्षा नीट का रिजल्ट 5 जून को प्रकाशित होगा, जबकि आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा जेईई का रिजल्ट 10 जून को प्रकाशित होगा। जेईई एडवांस की परीक्षा 20 मई को है। इससे पहले कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) का रिजल्ट 31 मई को जारी होगा।

खबरें और भी हैं...