पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार विधान परिषद चुनाव: बीजेपी से सुशील मोदी, मंगल पांडेय, संजय पासवान का नाम तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी की तरफ से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान का नाम फाइनल किया गया है। केंद्रीय चुनाव समिति ने भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा की है।

 

चौंकाने वाला था संजय पासवान का नाम
भाजपा की तरफ से विधान परिषद चुनाव के लिए घोषित 3 नामों में से संजय पासवान का नाम काफी चौंकाने वाला था। सुशील कुमार मोदी और मंगल पांडेय का नाम पहले से तय माना जा रहा था। तीसरे नाम को लेकर सस्पेंस था। भाजपा ने संजय पासवान को उम्मीदवार बनाकर दलित कार्ड खेला है। संजय पासवान कई दिनों से सक्रिय राजनीति से दूर थे। वे नवादा से सांसद रहे हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। संजय साथ ही बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रमुख भी रह चुके हैं।

 

कांग्रेस ने प्रेमचंद मिश्रा को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस की तरफ से लंबे समय तक पार्टी प्रवक्ता रहे प्रेमचंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। नाम की घोषणा होने के बाद प्रेमचंद मिश्रा ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा और उन्हें धन्यवाद दिया। बिहार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोली ने प्रेमचंद मिश्रा को प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की है। बताया गया कि पार्टी में कई नामों को लेकर चर्चा थी। आलाकमान से चर्चा और पार्टी में सभी की सहमति से प्रेमचंद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार विधान परिषद में अभी कांग्रेस के सदस्यों की संख्या अभी दो है जो प्रेमचंद मिश्रा के जाने के बाद बढ़कर तीन हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...