बिहार में 2 करोड़ रुपये मूल्य का चरस जब्त, तस्कर फरार
बिहार में 2 करोड़ रुपये मूल्य का चरस जब्त, तस्कर फरार
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से चरस की एक बड़ी खेप बिहार में लाई जानी है। इसी सूचना के आधार शुक्रवार को तड़के कस्टम की एक टीम शिवाघाट पुल के समीप गश्त में थी। गश्त कर रही टीम को नेपाल की तरफ से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। जब उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो तेजी से भागने लगे।
कस्टम की टीम ने भी उनका पीछा किया, तब वे बैग फेंक कर फरार हो गए। बैग की तलाशी में बैग से आठ किलोग्राम चरस बरामद किया गया।
विभाग पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा तस्करों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
--आईएएनएस