पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राजधानी सहित प्रदेशभर में लोगों को तेज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पटना का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं आर्द्रता अधिक होने के कारण यह 40 डिग्री महसूस हो रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक ऊपर चढ़कर 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसी कारण रात में भी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी हवा की रफ्तार 25 किलोमीटर पर पहुंच जा रही है, जो देर रात तक जारी है। प्रदेश भर में बारिश बंद हो गई है। सूरज की तल्ख होती किरणें गर्मी बढ़ा रही हैं। वहीं पूर्वी हवा के कारण आर्द्रता अब भी 50 से 70 फीसदी पर बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। यदि अगले एक-दो दिनों में हवा की रुख पछुआ होता है, तो फिर से तेज तपिश का सामना करना होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.