पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबिहार से आ रही ख़बरों के अनुसार, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की गोली मार कर हत्या कर दी गई है.
उन्हें आरा के शाहपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी. ओझा अापराधिक छवि के नेता थे और उनपर 10 से ज़्यादा मुकदमे चल रहे थे.
पिछले विधानसभा चुनावों में वो आरा ज़िले के शाहपुर क्षेत्र से चुनाव लड़े थे और राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर लड़ रहे शिवानंद तिवारी के बेटे मंटू तिवारी से हार गए थे.
यह वही क्षेत्र है जहां भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने टिकट बँटवारे को लेकर असंतोष जताया था.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.